फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक छत के नीचे होंगी कई स्वास्थ्य सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एक छत के नीचे मिलेंगी कई स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के नए भवन का कल शिलान्यास करेंगे सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन का नया भवन अति आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। एक ही छत के नीचे लोगों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वह भी बड़े स्तर के अस्पताल स्तर की। नए भवन में ऑपरेशन थियेटर से लेकर लैब तक की तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि एक मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस भवन का भूमिपूजन करेंगे। 262 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस भवन में ऑपरेशन थियेटर, लैब, लेबर रूम, आईसीयू, सीसीयू जैसी सुविधाएं मिलेंगी। एक तरह से यह लाइफ सेविंग सेंटर बनेगा। गंभीर मरीजों को इस भवन के बनने के पश्चात जिले से बाहर रेफर करने की संख्या नाममात्र रह जाएगी। इसी भवन में ऑर्थो का विभाग भी अलग से होगा। उन्होंने कहा कि नौ बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नाहन पहुंचेंगे। इस दौरे के दौरान वह लगभग पौने 300 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं को उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन में छह करोड़ की लागत से बस स्टैंड नाहन के जीर्णोद्धार कार्य एवं पार्किंग के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत वह दो सड़कों में डेढ़ करोड़ रुपये से बनने वाले नेचर पार्क का शिलान्यास भी करेंगे। नाहन मेडिकल कॉलेज में ही विशाल जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा। जबकि दोपहर करीब एक बजे एसएफडीए हॉल में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से आयोजित समारोह में वह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। बिंदल ने कहा कि एक साल में सिरमौर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई कार्य हुए हैं। जमटा, बनेठी, सुरला को 90-90 लाख के अस्पताल मिले हैं जबकि चाकली, मंडलांह, पंजाहल, सैनवाला, मोगीनंद और कोटला को बस सेंटर देकर 42-42 लाख रुपये का बजट भी मुहैया करवाया। इसके अलावा आईटीआई संस्थान भी इसी साल मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार और सांसद वीरेंद्र कश्यप भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें