फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहां-मंडी खडाना सड़क में फंस गई बस

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विस क्षेत्र के अंतर्गत सराहां-मंडी खड़ाना सड़क पर तीन दिन से बस नहीं चल रही है। सरकारी बस सेवा के बंद होने के कारण क्षेत्र के दर्जनभर गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मंगलवार को भी बस बीच रास्ते में फंस गई। जिस वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि इस सड़क पर कई जगह पर चिकनी मिट्टी है। जो जरा सी बरसात में फिसलन भरी हो जाती है। इन दिनों बरसात के होने के कारण यहां बड़े और छोटे वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है। जिस कारण सरकारी बस सेवा तीन दिन से बंद पड़ी है। जिस कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी दिक्कत हो रही है। इस बस सेवा के बंद होने के कारण क्षेत्र के मंडी, खड़ाना, बेलग, खड़ाना, नवगढ़, सडाना, बजेड़, नावन, जगोटी, ददोघ, चबीयूलता, दारटी, काली, लोहाडी, खुनिया, नाथू बनाहां, सिवली, शीरत व आंजी आदि गांवों के लोग बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र के राजेंद्र शर्मा, जय किशन शर्मा, शांता कुमार, रामस्वरूप शर्मा, दर्शन लाल, अमर सिंह, मदन सिंह, प्रकाशानंद, रोशन लाल, किशोरी लाल, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, नीलम, शांता कुमारी, मीरा देवी व रक्षा ठाकुर ने बताया कि सराहां-मंडी खड़ाना बस सेवा तीन दिन से बंद है। छोटे वाहन भी नहीं चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान यही समस्या यहां रहती है। कई बार इस मार्ग को पक्का करने की मांग की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उधर, पंचायत प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि सड़क को पक्का करने की बाबत पंचायत के माध्यम से कई बार प्रस्ताव भेजे गए हैं। उधर, बस अड्डा प्रभारी श्याम लाल शर्मा ने कहा कि सड़क पर कुछ जगह चिकनी मिट्टी है। जिस कारण बस आगे नहीं बढ़ पा रही है। उन्होंने बताया कि बारिश होने से चिकनी मिट्टी फिसलन भरी होकर खतरनाक हो चुकी है। जिस पर बस चलाना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें