फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने रसोई गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सटे मोगीनंद में एलपीजी के सिलिंडरों से पांच किलोग्राम के छोटे सिलिंडर बेचने के मामले में पुलिस ने एक दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दुकान से आठ घरेलू व कामर्शियल सिलिंडर भी बरामद किए गए हैं। डीएसपी बवीता राणा की अगुवाई में पुलिस टीम ने दुकान में दबिश दी। सोमवार देर शाम हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक डीएसपी बबीता राणा की अगुवाई में कालाअंब पुलिस ने मोगीनंद में सिंगला करियाना स्टोर पर छापा मारा। उक्त करियाना स्टोर के मालिक को बड़े एलपीजी सिलिंडर से छोटा 5 किलोग्राम ग्राम का सिलिंडर भरते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दुकान की तलाशी लिए जाने पर पुलिस को कुल 8 एलपीजी सिलिंडर भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि उक्त दुकानदार लंबे अरसे से एलपीजी गैस की कालाबाजारी कर रहा था। पुलिस को जब सूचना मिली तो इसे दबोचने के लिए जाल बिछाया गया। सोमवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि दुकान में बड़े सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में गैस भरने का गोरखधंधा चल रहा है। पुलिस ने डीएसपी बवीता राणा की अगुवाई में दुकान में छापेमारी की और मामले का पर्दाफाश किया। उल्लेखनीय है कि कालाअंब, खैरी व मोगीनंद में कई जगह बड़े एलपीजी सिलिंडर से छोटे 5 किलोग्राम क्षमता के सिलिंडर 100 से 120 रुपये प्रतिकिलो की दर से बेचे जाते हैं। डीएसपी बबीता राणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें