फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतौन से टिंबी तक फल फूल रहा नशे का अवैध कारोबार

विज्ञापन
smoking
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में नशे का कारोबार फलने फूलने पर गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि पुलिस इस नशे को रोकने में कोई उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके चलते यहां नशे का कारोबार दिन-प्रतिदिन फल-फूल रहा है।
विज्ञापन

यहां जारी बयान में कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी सुनील चौहान, कंवर ठाकुर, अत्तर कपूर, प्रवेश चौहान, विपुल शर्मा, अनिल शर्मा, संजू पुंडीर, सुनील पुंडीर, अनिल तोमर, शशि कपूर, जय सिंह ठाकुर, अरुण राणा, पदम नेगी, जगपाल ठाकुर आदि ने कहा कि शिलाई के सतौन से टिंबी तक नशे का कारोबार अपने चरम पर है। यहां के अधिकतर युवा नशे के कैप्सूल और भांग का सेवन करने लगे हैं। नशे के लिए वे चोरियां भी कर रहे हैं। इनमें से कई तो अच्छे परिवार के बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग बड़ी आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दे सकते हैं। पहले ही क्षेत्र में कई बड़े हत्याकांड हुए हैं, जिनकी गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। उन्होंने कहा कि सतौन, तिलोरधार, कफोटा और टिंबी में दिनदहाड़े जुआ भी खेला जा रहा है। पुलिस इस दिशा में कुछ भी नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन से मांग की कि कफोटा, तिलोरधार और सतौन में तीन-तीन पुलिस कर्मी तैनात किए जाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने नशे के कारोबार पर अंकुश नहीं लगाया तो वे क्षेत्र के विधायक की अगुवाई में पुलिस और सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें