फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय गति रुकने से कामगार की मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के साथ सटे पालियों गांव में एक प्रवासी मजदूर की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कश्मीरी लाल (46) सुपुत्र दारा सिंह, निवासी गढ़शंकर (पंजाब) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक पालियों गांव में रून नदी पर निर्माणाधीन पुल के ठेकेदार के पास मजदूरी करता था। सोमवार शाम को छुट्टी के बाद वह फोन पर अपने परिवार वालों से बातचीत कर रहा था कि अचानक वह बेहोश होकर गिर गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे नारायणगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मृत्यु की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। व्यक्ति की मौत से एक घंटा पहले ही उसके पालतू कुत्ते की भी मौत हो गई थी। इसी बात को वह अपने परिवार वालों को बता रहा था कि अचानक अचेत हो गया। कालाअंब पुलिस ने नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय बबीता राणा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें