अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)।
कंडानाला राजगढ़ प्रवाह पेयजल योजना की मुख्य पाइपें टूट गई हैं। इस कारण राजगढ़ क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। दो दिनों से शहर में पानी नहीं आया। इस वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति न होने का सबसे ज्यादा प्रभाव राजगढ़ के नए व पुराने बस अड्डे में बने शौचालयों पर पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति न होने से शौचालय बंद पड़े हैं। इससे यहां पहुंचने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।
प्रवाह पेयजल योजना की टूटी पाइपों को दुरुस्त करने में आईपीएच विभाग के कर्मी जुटे हुए हैं। रविवार को कर्मियों ने जंगल में जनरेटर ले जाकर मरम्मत की। सोमवार को भी मरम्मत का कार्य जारी रहा।
इस संदर्भ में कनिष्ठ अभियंता यशपाल शर्मा ने बताया कि पाइपों को जल्द ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभागीय कर्मी पाइपों को ठीक करने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी।
----