फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में धूमधाम से मनाया जाएगा हिमाचल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। 71वें हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 15 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने सोमवार को नाहन में कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ होगा। इससे पूर्व मुख्यातिथि हिमाचल निर्माता स्व. डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा और शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद मुख्यातिथि परेड का निरीक्षण और आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेने के उपरांत प्रदेश के नाम अपना संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी के अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे। इस दौरान जिला अधिकारियों ने हिमाचल दिवस पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी उपस्थिति देने की भी बात कही। इस मौके पर सहायक आयुक्त एसएस राठौर, आदेशक होमगार्ड राकेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें