फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ शिलाई में रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई में हुड़दंगियों पर कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ रैली निकाली। शुक्रवार सुबह लोगों ने पुलिस की कार्रवाई के विरोध में पूरे शिलाई बाजार में जुलूस निकाला। इसके बाद लोगों ने एसडीएम शिलाई को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। इससे पहले लोगों ने अस्पताल मार्ग से होते हुए मुख्य बाजार और नया चौक तक रैली निकाली। आरोप है कि शिलाई बाजार में हुड़दंगी युवकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। बीती रात शिलाई में अपना निजी दंत क्लीनिक चलाने वाले एक चिकित्सक के साथ कुछ युवकों ने शराब पीकर मारपीट की। इस मामले में चिकित्सक ने शिलाई पुलिस थाने में मारपीट का मामला दर्ज करवाया। लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया। आरोप है कि वीरवार की रात हुड़दंगी शिलाई बाजार में खुले घूमते रहे लेकिन, पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाई। दंत चिकित्सक के बचाव में उतरे उच्च न्यायालय के अधिवक्ता यश चौहान ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह स्वयं थाना में पहुंचे थे। लेकिन, पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। रात 11 बजे थाने में पहुंचने के बाद भी पुलिस ने एक बजे मामला दर्ज किया। पूरी रात हुड़दंगी बाजार में घूमते रहे। उन्होंनेे कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वह पूरे शिलाई विधानसभा क्षेत्र में चक्का जाम करेंगे।
उधर, एसडीएम शिलाई योगेश चौहान ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। चुनाव आचार संहिता के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने पुलिस से भी पूूरे मामले की जानकारी मांगी है। एचएचओ दूलो राम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंत चिकित्सक को चोटें
पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में शिलाई के शरली मानपुर निवासी दंत चिकित्सक अर्जुन चौहान ने आरोप लगाया कि वीरवार की शाम कुछ युवक उसके शिलाई बाजार स्थित क्लीनिक में आ धमके। इस दौरान युवकों ने उसके साथ हाथापाई की। इससे उसे चोटें आई हैं। अर्जुन का आरोप है कि उससे मारपीट करने वाले लड़के शराब का सेवन किए हुए थे। मारपीट के दौरान बमुश्किल वह जान बचाकर भागा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें