फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मेले में चलेंगी दो दर्जन अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में इस वर्ष निगम की दो दर्जन अतिरिक्त बसें यात्रियों को अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों से यात्रियों को मेला स्थल तक लाने और ले जाने के लिए निगम के अधिकारियों ने विशेष व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया है। नाहन डिपो की डेढ़ दर्जन बसों को अतिरिक्त रूटों पर चलाया जाएगा। जबकि, 6 बसें राज्य के दूसरे डिपुओं से मंगवाई गई हैं। इसके अतिरिक्त सभी रूटों पर बसों को नियमित रूप से चलाया जाएगा। दर्जन भर से अधिक रूटों पर निजी बसों को भी अस्थायी परमिट दिए गए हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों से यात्रियों को मेला स्थल तक लाने और ले जाने का काम करेंगी। मेले में ओवर लोडिंग बसों और बिना परमिट के चल रहे छोटे वाहनों पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रशीद शेख ने बताया कि दो दर्जन अतिरिक्त बसें मेले में यात्रियों की सेवाओं के लिए लगाई गई हैं। सभी रूटों का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। अधिक से अधिक गांवों को बस सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें