फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोका नगला गांव में तीन दिन से पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धौलाकुआं (सिरमौर)। धौलाकुआं पंचायत के टोका नगला गांव में 3 दिन से पानी की किल्लत चल रही है। लोगों को माकूल पानी नहीं मिल पा रहा है। दशकों पुरानी पेयजल योजना की मोटर खराब होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। इस मोटर का बार-बार खराब होना विभाग सहित क्षेत्र के लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
गौरतलब हो कि इस गांव में चार सौ परिवार रहते हैं जिन्हें दशकों पुरानी एकमात्र पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। इस योजना से अन्य गांवों को भी पानी वितरण किया जाता है। इन बस्तियों में लगे हैंडपंप पहले से ही धूल फांक रहे हैं जिस कारण सभी लोग इसी योजना पर निर्भर हैं लेकिन मोटर के बार-बार खराब होने से यहां हमेशा पेयजल किल्लत उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

तीन दिन से ग्रामीण बरसात के पानी को एकत्रित कर किसी तरह काम चला रहे हैं।
क्षेत्र के वार्ड सदस्य चमनलाल, प्रधान सरवन सिंह, गुरदास, रामस्वरूप ने बताया कि ग्रामीणों की पेयजल समस्या दूर करने के लिए विभाग ने टोका नगला गांव में एक साल पहले बोर किया था जहां से पानी उपलब्ध करवाया जाना था। इस योजना पर 60 लाख रुपये खर्च होना है लेकिन इसका कार्य भी लटका पड़ा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की कि इस अधूरी योजना को पुन: शुरू कर जल्द पूरा किया जाए। विभाग के सहायक अभियंता काला सिंह ने बताया कि मोटर को ठीक कर दिया गया है। जबकि नई पेयजल योजना को जल्द शुरू कर पूरा कर दिया जाएगा।
--टोका नगला गांव में तीन दिन से पेयजल संकट
ग्रामीण बरसात का पानी पीने को हुए मजबूर
बंद पड़ी योजना का कार्य शुरू करने की उठाई मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें