फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से संगड़ाह कॉलेज की सड़क बंद, पेयजल योजना ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)।
भवन निर्माण के लिए संगड़ाह कॉलेज लिंक रोड के निचली तरफ की गई खुदाई से हुए भूस्खलन के बाद सड़क बंद हो गई है। इसके कारण कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र व छात्राओं को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। पिछले करीब एक वर्ष से कॉलेज संपर्क मार्ग के नीचे की तरफ खुदाई कार्य चल रहा है। हालांकि चार लोगों ने महाविद्यालय प्रशासन के नोटिस के बाद खुदाई का कार्य बंद कर दिया लेकिन दो तीन लोग अभी भी जेसीबी मशीन से खुदाई कार्य को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में कॉलेज को जाने वाला संपर्क मार्ग बंद हो गया है।
कॉलेज के विभिन्न छात्र संगठनों ने स्थानीय प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को चेताया कि एक सप्ताह के भीतर यदि कॉलेज संपर्क मार्ग ठीक नहीं हुआ तो विभाग प्रशासन व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। छात्रों ने बताया कि कॉलेज के लिए वैकल्पिक पैदल मार्ग पहले ही भवन के रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के ओवर फ्लो होने व भूस्खलन के चलते बंद हो चुका है। करीब एक वर्ष पूर्व भी दूसरे हिस्से में निजी भवन निर्माण के लिए हुए अतिक्रमण के चलते कॉलेज भवन का एक हिस्सा धंस चुका है। ऐसे में कॉलेज जाने के लिए छात्रों को परेशानी आड़े आ रही है।
विज्ञापन

बाक्स--
संगड़ाह कस्बे की पेयजल लाइन टूटी
कॉलेज संपर्क मार्ग के निचली तरफ हो रहे अतिक्रमण व भूस्खलन के कारण संगड़ाह कस्बे को पेयजल आपूर्ति करने वाली दो करोड़ की योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में संगड़ाह में पेयजल किल्लत बढ़ गई है। पेयजल लाइन को दुरुस्त होने में दो दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन

-------
कार्रवाई करने के निर्देश : रजनेश
आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता रमेशचंद ने बताया कि जेसीबी से खुदाई करने वाले व्यक्ति को नोटिस दिया जा चुका है। इसकी एक प्रति एसडीएम को भी भेजी गई है। उधर, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वीणा राठौर ने कहा कि कॉलेज संपर्क मार्ग के नीचे खुदाई करने वाले सभी लोगों को नोटिस दिए गए हैं। उधर, एसडीएम रजनेश कुमार ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।
--भूस्खलन से संगड़ाह कॉलेज की सड़क बंद, पेयजल योजना ठप
भवन निर्माण के लिए की जा रही खुदाई से पेश आई दिक्कत
पेयजल लाइन टूटने से संगड़ाह में गहराया पेयजल किल्लत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें