फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक शौचालय के ताले खोले प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। भारत की जनवादी नौजवान सभा की शिलाई इकाई ने सार्वजनिक शौचालय को सुचारु रूप से चलाने की मांग की है। इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिला समन्वयक अभय धामटा की अगुवाई में एसडीएम शिलाई से मिला। इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपकर शिलाई बाजार में बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय को सुचारु रूप से चलाने की मांग की गई।
अभय धामटा ने बताया कि शिलाई बाजार में निर्मित शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है जिसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। पंचायत व प्रशासन की लापरवाही के कारण यात्रियों एवं लोगों को खुले में ही लघु शंका के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस शौचालय को बनवाने के लिए उनकी सभा ने लंबा संघर्ष किया था। इस दौरान उन पर मुकदमे भी दर्ज किए गए लेकिन शौचालय निर्माण होने के बाद उस पर ताले लगाए गए हैं जिससे इसका लाभ किसी को नहीं मिल रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि यदि शौचालय को नहीं खोला गया तो जनवादी सभा आंदोलन करने को विवश होगी।
उधर, एसडीएम शिलाई योगेश चौहान ने बताया कि जल्द ही इस मामले में पंचायत से बात कर शौचालय को खुलवाया जाएगा।
--सार्वजनिक शौचालय के ताले खोले प्रशासन
जनवादी नौजवान सभा की शिलाई इकाई ने उठाई मांग
अभय धामटा के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें