फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन बस अड्डे पर मोदी सरकार के खिलाफ किया जबरदस्त प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। भारत की जनवादी नौजवान सभा की रोजगार अधिकार यात्रा बुधवार को नाहन पहुंची। शिमला से कहां है मेरा रोजगार..., नारे के साथ शुरू हुई इस यात्रा में शामिल युवाओं ने नाहन बस अड्डे पर पहुंच कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर युवाओं को ठगने के आरोप जड़े। उन्होंने कहा कि युवा इस देश की रीढ़ की हड्डी है। मोदी सरकार इसी हड्डी को तोड़ने में लगी हुई है। जिससे इस देश का भविष्य बरबादी की कगार पर पहुंच गया है। युवाओं को अपना कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा है। राज्य उपाध्यक्ष अभय धामटा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वायदा किया था। सरकार ने इस वायदे के उल्ट हर साल 1 करोड़ 20 लाख नए बेरोजगार पैदा कर दिए। नए बेरोजगारों की संख्या पांच करोड़ पहुंच चुकी है। जिला सचिव बलदेव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारी की नाकामी से युवा रोजगार के लिए यहां वहां धक्के खाने को विवश हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर युवाओं ने केंद्र सरकार से हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वायदा पूरा करने, युवाओं को ठेकेदारी की बजाए स्थायी रोजगार देने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, सबको शिक्षा व रोजगार का प्रबंध करने, हिमाचल के उद्योगों में 70 प्रतिशत हिमाचलियों को रोजगार देने, सेना में हिमाचल का स्पेशल कोटा निर्धारित करने की मांग की। प्रदर्शनकारी युवाओं ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो आंदोलन को अधिक तेज किया जाएगा। इस मौके पर दर्जनों युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें