फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहां ने गांवत को हरा जीती कबड्डी

विज्ञापन
खो-खो खेलते प्रतिभागी। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन

नाहन विकासखंड की बनेठी पंचायत में शिरगुल बैसाखी मेला शुक्रवार को शुरू हुआ। दो दिवसीय इस मेले का शुभारंभ पंचायत के उपप्रधान संजीव ठाकुर और पूर्व प्रधान ओमप्रकाश शर्मा ने किया। शुक्रवार को मेले के पहले दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी में पहला मुकाबला सराहां और गांवत के बीच हुआ, जिसमें सराहां विजयी रहा। जबकि दूसरा मुकाबला जमटा और बोहल के बीच खेला गया। इसमें जमटा ने जीत दर्ज की। इसके अलावा स्कूली बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
मेला कमेटी के प्रधान संतोष कुमार, उपप्रधान सुभाष शर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल शनिवार को सुबह 7 बजे हवन होगा। इसके बाद कबड्डी का फाइनल होगा। उन्होंने बताया कि समापन समारोह में पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा और भाजपा नेता विनोज शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों के मनोरंजन के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इसमें बृजेश्वरी कला मंच राजगढ़ के कलाकार देवराज शर्मा, सुदर्शन दीवाना, आकाशवाणी गायक सुलेखा, प्रशांत, कुसुम ठाकुर, प्रियांशी शर्मा अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे।
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें