फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सीखी कराटे की एडवांस तकनीक

विज्ञापन
judo karate
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। ड्रेगन मार्शल आर्ट्स अकादमी राजगढ़ द्वारा राजगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय कराटे सेमीनार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में क्षेत्र के 20 प्रतिभागी विद्यार्थियों को कराटे की नई तकनीक से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन



यह शिविर कराटे की राष्ट्रीय संस्था ग्लोबल शोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर में प्रशिक्षक प्रवीण कुमार ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को कराटे की एडवांस तकनीक पंचस, ब्लॉक्स, किक्स, स्टान्स, काता व फाइट की बारीकियों से अवगत करवाया।


प्रवीण कुमार ने कहा कि सन 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में कराटे को शामिल किया गया है जिसे ध्यान में रखते हुए राजगढ़ में प्रत्येक माह कराटे से संबंधित 3 से 4 शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि यहां की प्रतिभाओं को इस खेल में निखारा जा सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी इस खेल में अच्छा प्रदर्शन कर ओलंपिक में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार ने राजगढ़ में कराटे शिविर आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय संस्था ग्लोबल शोतोकान कराटे फेडरेशन के राष्ट्रीय कोच जावेद उल्फत का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें