फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर स्ट्राइक पर संगड़ाह में निकाला विजयी जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
संगडाह (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के मुख्य बाजार में मंगलवार को रेणुका भाजपा ने भारतीय वायुसेना की ओर से पीओके में की गई एयर स्ट्राइक पर विजय जुलूस निकाला गया। यह जुलूस मिनी सचिवालय मार्ग से संगड़ाह बाजार होते हुए बीवीएन स्कूल होते हुए बस अड्डे पर समाप्त हुआ। इस दौरान दर्जनों भाजपाइयों ने एयर इंडिया के जांबाज पायलटों के समर्थन में नारे लगाए। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

हालांकि भाजपाइयों ने पार्टी झंडे के साथ रैली निकाली। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह तोमर व युवा मोर्चा अध्यक्ष विजेंदर शर्मा की अगवाई में आयोजित रैली के दौरान मंडल अध्यक्ष तोमर ने भारतीय वायु सेना की प्रशंसा करते हुए पुलवामा में हुए शहीद सैनिकों को नमन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने पुलवामा हमले का सही समय पर जवाब देकर पाकिस्तान को सबक सिखा दिया है। उधर, विधायक विनय कुमार ने भारतीय सेना की कार्रवाई की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ हर बड़ी कार्रवाई में देश एकजुटता से भारतीय सेना व सरकार के साथ है। उन्होंने वायु सेना के जवानों को बधाई देते हुए कहा कि हम सब एक हैं। देश की सुरक्षा पर हम किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें