फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर स्ट्राइक पर पांवटा में बांटे लड्डू, मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीओके में भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक से आतंकी ठिकाने तबाह होने पर पांवटा में विजयी जुलूस निकाला गया। ढोल व नगाड़ों की थाप पर लोगों ने जश्न मनाया। इस दौरान लट्टू भी बांटे गए। रैली की शक्ल में निकले विजयी जुलूस के दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। पांवटा नगर परिषद कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद संजय सिंघल, व्यापारी मयंक महावर ने कहा कि भारत की वायुसेना ने पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। देशभर में जश्न का माहौल है। बाजार में मिठाई बांटी गई। एयर स्ट्राइक के बाद लोग पटाखे छोड़कर भारतीय सेना को सलाम कर रहे हैं। इस दौरान पांवटा नगर परिषद कमेटी के पार्षद संजय सिंघल, मयंक महावर टोनी, राकेश गोयल नीटा, अश्वनी, कमल गुप्ता, अजय संसरवाल, अजय गुप्ता, अनुज कुमार, राकेश कुमार व दिनेश समेत पांवटा व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें