फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से निकला मलबा और पत्थर एक परिवार पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क से निकले मलबे से मकान को खतरा
विज्ञापन

खेतों, पशुओं और बगीचे को पहुंच रहा नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत डिंबर काथली भरण सड़क को चौड़ा करने के कार्य के दौरान गिराए गए मलबे से एक परिवार को संकट पैदा हो गया है। इसकी शिकायत मकान मालिक ने एसडीएम, डीएफओ और लोनिवि को की है।
विज्ञापन

अधिकारियों को सौंपे शिकायत पत्र में चलोगा ब्यास निवासी राजेश कुमार ने कहा कि उसके पिता सुरेंद्र सिंह और चाचा जोगेंद्र की जमीन चलोगा ब्यास में है। यहां वे रिहायश कर रहे हैं। डिंबर काथली भरण सड़क को चौड़ा करने का काम लोक निर्माण विभाग ठेकेदार से करवा रहा है। ठेकेदार की मशीन से मलबा और पत्थर सड़क से नीचे फेंके गए हैं। वे वन विभाग की भूमि से होते हुए उनकी मलकीयत भूमि तक पहुंच गए हैं। इससे उनके मकान, पशुशाला, हल लगती जमीन, फसल और बागीचे जिसमें नींबू व अमरूद के पौधे लगे हैं, को नुकसान हो रहा है। साथ ही पानी के पाइपों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पत्थर गिरने से एक मवेशी भी मर गया है, जबकि दो घायल हैं। शिकायत के साथ राजेश ने पंचायत प्रधान और हलका पटवारी की रिपोर्ट भी लगाई है, जिसमें उन्होंने उचित मुआवजे की मांग की है। इस संदर्भ में लोनिवि के अधिशासी अभियंता वीके जोशी ने शिकायत मिलने पर अनभिज्ञता जताई। जबकि एसडीएम नरेश वर्मा ने कहा कि पुलिस को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। वन मंडल अधिकारी मृत्युंजय माधव ने कहा कि मौके का दौरा किया गया है। मलबा वन भूमि में फेंका गया है। सड़क निर्माण के लिए विभाग से अनापत्ति भी नहीं ली गई है। उन्होंने कहा कि जब तक लोनिवि एफआरए मामला नहीं बनाता है, तब तक यहां वन भूमि पर सड़क के कार्य को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें