फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा में रिक्शा चालक की बेरहमी में की पिटाई

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा साहिब में रिक्शा चालक की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट से रिक्शा चालक के शरीर पर चोटें आई हैं। इस मामले में रिक्शा चालक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। घायल का सिविल अस्पताल पांवटा में उपचार चल रहा है।

उधर, घायल के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार वीरवार रात को बद्रीपुर चौक से एक सामाजिक संस्था के पूर्व अध्यक्ष अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचे। इसके बाद आरोपी ने रिक्शा चालक जसवंत सिंह को बहला फुसला कर अपनी गाड़ी में बैठाकर तारुवाला में एक युवक के घर पहुंचाया।
विज्ञापन



पीड़ित जसवंत सिंह का आरोप है कि गाड़ी में ले जाने वाले लोगों ने उसे घर में लेटाकर डंडों व रॉड से पिटाई की। इसके बाद उसकी निर्वस्त्र कर वीडियो भी बनाई। धमकाया गया कि किसी को यदि बताया तो वीडियो इंटरनेट पर डालकर अश्लील वीडियो के साथ वायरल कर दी जाएगी। पीड़ित ने बयान में बताया कि मारपीट करने वालों में से एक के पास रिवालवर भी था। पिटाई के बाद रात को बद्रीपुर चौक पर फेंक दिया। इसके बाद घायल रिक्शा चालक को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया।


उधर, थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने अस्पताल पहुंच कर पीड़ित रिक्शा चालक जसवंत सिंह निवासी बद्रीपुर के बयान दर्ज किए।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों परविंद्र, शेरा, राजा व टोनी समेत अन्यों के खिलाफ आईपीसी की धारा-342, 323, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अपहरण, अश्लील हरकतें व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स..
विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ मांगी कार्रवाई
उधर, घायल जसवंत सिंह को व्हील चेयर पर बैठाकर दर्जनों लोगों ने बाजार में शुक्रवार को विरोध रैली निकाली। इस दौरान लोगों ने सामाजिक संस्था के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई मांगी। मजदूर नेता पांवटा निवासी प्रदीप चौहान का कहना है कि विरोध रैली में शामिल होने पर उन्हें धमकाया जा रहा है। इसकी लिखित शिकायत डीएसपी पांवटा को दे दी गई है जिसमें जान से मारने की धमकियों से जान का खतरा होने की शिकायत की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें