फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नशे के खिलाफ 121 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
क्यारी गुंडाह नवयुवक मंडल ने छेड़ा अभियान, पांवटा साहिब होते हुए 26 जनवरी को नाहन पहुंचेगी यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/शिलाई (सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र के जलभोज क्यारी गुंडाह से नवयुवक मंडल और ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ सिरमौर जोड़ो जागरूकता अभियान के तहत पैदल मार्च की शुरुआत की है। यह पैदल मार्च कफोटा, सतौन और पांवटा साहिब होते हुए 26 जनवरी को धौलाकुआं से नाहन पहुंचेगा।
पैदल मार्च का नेतृत्व जय प्रकाश ठाकुर कर रहे हैं। अभियान में क्षेत्र के दर्जनों जागरूक युवा भाग ले रहे हैं। वीरवार को शुरू हुए इस पैदल मार्च का जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान लोगों से सिरमौर जोड़ो अभियान से जुड़ने और नशे के खिलाफ एक मजबूत सामाजिक शृंखला बनाने का आह्वान किया जा रहा है, ताकि इस सामाजिक बुराई का समूल नाश किया जा सके।
विज्ञापन

अभियान से जुड़े बहादुर सिंह जेलदार, जय प्रकाश ठाकुर, बकरास पंचायत के प्रधान सोहन सिंह चौहान, कपिल शणकवान, जगपाल सिंह चौहान, बलबीर सिंह चौहान, जय ठाकुर और रवि फौजी ने बताया कि क्यारी गुंडाह से शुरू हुई यह नशा विरोधी पैदल यात्रा युवाओं को नशे से दूर रखने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।
विज्ञापन

पैदल मार्च वीरवार देर शाम कफोटा पहुंचा। 121 किलोमीटर लंबी यात्रा में प्रतिदिन लगभग 30 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को यात्रा कफोटा से सतौन पहुंचेगी। शनिवार 24 जनवरी को सतौन से पांवटा साहिब, 25 जनवरी को पांवटा साहिब से धौलाकुआं और 26 जनवरी को धौलाकुआं से नाहन जिला मुख्यालय पहुंचकर पैदल मार्च का समापन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें