फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव महिला मंडल लानाभलटा को प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजीव महिला मंडल लानाभलटा को प्रथम पुरस्कार
स्वच्छता कार्यक्रम में गति देने वाले महिला मंडल नवाजे
आदर्श महिला मंडल डिंगर दूसरे, दुर्गा महिला मंडल तीसरे स्थान पर रहे
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। वर्ष 2017-18 में ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला मंडल सोमवार को सम्मानित किए गए। महिला मंडल ने जहां स्वच्छता को लेकर क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया वहीं शौचालय के प्रयोग, घर के आसपास कूड़ा कचरा के दुष्प्रभाव, गंदे पानी की निकासी के उचित प्रबंधन करने के प्रति लोगों को प्रेरित किया। सोमवार को पच्छाद बीडीसी कार्यालय में आयोजित समारोह में बीडीसी अध्यक्षा उषा तोमर ने महिला मंडल से जुड़ी महिलाएं सम्मानित कीं।
सबसे उत्कृष्ट कार्य करने पर राजीव महिला मंडल लानाभलटा को प्रथम पुरस्कार मिला। लानाभलटा को तीस हजार रुपये की राशि बतौर ईनाम दी गई। इसके अलावा आदर्श महिला मंडल डिंगर को दूसरे स्थान मिला। इन्हें पच्चीस हजार रुपये की राशि दी गई। दुर्गा महिला मंडल तीसरे स्थान पर रहा उन्हें 20 हजार रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चौथे स्थान पर रही सरस्वती महिला मंडल देवथल को 15, पांचवें स्थान पर रही महिला मंडल कोटला बड़ोग देवठी को बारह हजार व छठे स्थान पर रही महिला मंडल बाहनार को दस हजार रुपये की राशि दी गई। इसके अलावा काहन, टिक्करी पजेरली, देवल टिक्करी, छाछड़ पजोपड़ व बनो बझोग को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आठ-आठ हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इस मौके पर पूनम ठाकुर, शिशु कुमारी व संतोष कुमारी समेत विकास खंड कार्यालय के अधिकारी भी मौजूद थे।
--------------
--------देव राज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें