फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श क्रिकेट क्लब ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
ऐतिहासिक चौगान मैदान में वी केयर की ओर से आयोजित सिरमौर प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में आदर्श क्रिकेट क्लब नाहन ने साईं अस्पताल सिक्योरिटी टीम को 4 रन से रौंदा। दूसरे मैच में वी केयर बी और जेल प्रशासन के बीच खेला गया जिसमें वी केयर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 82 रन का लक्ष्य रखा। टीम के अजय चौधरी ने 26 और प्रमोद ने 28 रनों का सहयोग दिया।
लक्ष्य का सामना करने उतरी जेल प्रशासन की टीम 50 रन ही बना पाई। इसके बाद तीसरा मैच एसडीसीए अकादमी और सुपर ब्वॉयज के मध्य खेला गया। सुपर ब्वॉयज ने 8 ओवर में 92 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा, जिसमें नैतिक ने 27, पम्मी ने 23 रन बनाए। जवाब में एसडीसीए अकादमी की टीम महज 43 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

चौथे मैच में न्यू योर्कशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए। इसमें अनुराग सोढा ने सर्वाधिक 32 व राजीव सोढा ने 15 रन बनाए। जवाब में बार एसोसिएशन की टीम 30 रन ही बना पाई। टीम की ओर से सुरेंद्र ने सर्वाधिक 18 रनों का सहयोग दिया। इससे पहले सेवानिवृत्त अधिकारी डीआर स्वामी व उप जिला न्यायवादी संजय पंडित बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद देते हुए खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर वी केयर के अध्यक्ष संजीव सोलंकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इकराम, राजेश कुमार, राजीव शर्मा, अनिल भटनागर, पंकज भटनागर, मनीष कौशल, शब्बीर, कार्तिक, गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें