फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचक साक्षरता क्लब का होगा गठन: आदित्य नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर आदित्य नेगी ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लोगों को मताधिकार के बारे जागरूक करने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों और विभागों में निर्वाचक साक्षरता क्लब गठित किए जाएंगे ताकि शतप्रतिशत मतदाता चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए कि पाठशालाओं में एक सप्ताह के भीतर निर्वाचक साक्षरता क्लब गठित किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रात:कालीन सभा में बच्चों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए।
विज्ञापन


एडीसी ने कहा कि जिला के सभी 468 मतदान केंद्रों पर भी बूथ स्तरीय अधिकारी की अध्यक्षता में चुनाव पाठशालाएं गठित की जाएंगी। उन्होंने निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए बूथ स्तर पर चुनाव पाठशालाएं गठित करने के लिए शीघ्र आवश्यक पग उठाए जाएं ताकि कोई भी पात्र युवा अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करवाने से वंचित न रह सके।
विज्ञापन


उन्होंने जानकारी दी आगामी 25 जनवरी को जिला परिषद भवन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस मौके पर नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले तहसीलदार निर्वाचन श्रवण नेगी ने बैठक में निर्वाचक साक्षरता क्लब के गठन बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें