अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
नया बाजार और अमरपुर मोहल्ला नाहन में शुक्रवार को दिनभर बिजली गुल रही। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सुबह के समय फाउंडरी के समीप लगा ट्रांसफार्मर शार्ट हो गया।
कई घंटों तक बिजली विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने में जुटे रहे लेकिन शाम 6 बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हो पाई। बिजली गुल होने से सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों का कामकाज ठप रहा।
उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल राणा ने बताया कि ट्रांसफार्मर शार्ट होने से यह दिक्कत आई थी। उन्होंने बताया कि दिनभर बिजली बोर्ड के कर्मचारी ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने में जुटे रहे। शाम 6 बजे बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
-----------