फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा के फूलपुर गांव में गहराया पानी का संकट

विज्ञापन
टूंडला में पेयजल संकट के चलते टैंकरों से आपूर्ति की जा रही है
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजपुर (सिरमौर)।
पांवटा विधानसभा के अंतर्गत आने वाली फूलपुर-शिवपुर पंचायत के फूलपुर गांव में ग्रामीण पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को पिछले एक माह से पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं की जा रही है जिस कारण ग्रामीण या तो पानी खरीद कर गुजारा कर रहे हैं या फिर दूर प्राकृतिक स्रोतों से पानी भरने को विवश हैं।

फूलपुर-शिवपुर पंचायत में विभाग ने दो-दो पेयजल योजनाएं चला रखी हैं। पंचायत में कई ओवरहैड टैंकों का निर्माण किया गया है जहां से पूरी पंचायत को पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन पिछले एक माह से फूलपुर गांव के वार्ड नंबर 7 में पानी की माकूल आपूर्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्रामीण सुरजीत सिंह, रणजीत सिंह, जसपाल, रामकिशन, सीतराम, धनवीर, गिरधारीलाल, गुरमैल सिंह, जसमेर, विजय कुमार, राजकुमार, रणवीर, हितेंद्र, आज्ञाराम, परस राम आदि ने बताया कि वार्ड 7 में करीब डेढ़ दर्जन परिवारों के घर हैं। यहां नाममात्र की ही पानी की आपूर्ति की जा रही है जिससे बड़ी मुश्किल से गुजारा हो रहा है। कुछ लोग खरीदकर या दूर प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढो रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि उनके वार्ड तक पानी की आपूर्ति करने वाली पाइप बेहद जर्जर अवस्था में हैं जो कई जगह से लीकेज भी है। इसे बदलने की आवश्यकता है। यह बात कई बार विभाग के ध्यान में भी लाई गई है। उसका आज तक समाधान नहीं हुआ जिस वजह से ग्रामीण आज भी पानी को तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि पेयजल पाइप को अविलंब बदला जाए तथा उनके क्षेत्र में पर्याप्त पानी की आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन

उधर, आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता काला सिंह ने कहा कि फूलपुर गांव में पानी की किल्लत होने का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी इस बारे पता कर ग्रामीणों की समस्या को हल किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें