फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में दूध, ब्रैड और मक्खन की सप्लाई रुकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के समर्थकों की हिंसात्मक गतिविधियों के चलते जनपद सिरमौर में दैनिक वस्तुओं की आपूर्ति पर भारी असर पड़ने लगा है। हरियाणा से सटे सिरमौर में शनिवार को दूध, ब्रैड, सब्जियों व अन्य जरूरी खाद्य वस्तुओं की सप्लाई नहीं हो पाई।
पंचकूला स्थित वीटा दूध के प्लांट में आगजनी से सिरमौर में पैकेट बंद दूध की सप्लाई बाधित रही। वहीं हरियाणा राज्य से दूसरे दूध की सप्लाई पर भी भारी असर पड़ गया। इसके अलावा दिल्ली व हरियाणा राज्य से सिरमौर पहुंचने वाली सब्जियों की आपूर्ति भी सिरमौर में नहीं हो पाई। ब्रैड, मक्खन के अलावा दूसरे खाद्य पदार्थ सिरमौर में न पहुंचने के कारण लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

नाहन शहर में शनिवार को दूध, ब्रैड विक्रताओं की दुकानें भी बंद रहीं। वहीं दुकानदारों की रोजी रोटी भी खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति के अभाव में प्रभावित होने लगी है।
बाक्स--
बाहरी राज्यों में सब्जियों की बिक्री भी रुकी
हरियाणा के पंचकूला में करोड़ों की संपत्ति को आग के हवाले करने के बाद जिला सिरमौर से बाहरी राज्यों को भेजी जाने वाली सब्जियां भी बिक्री के लिए नहीं भेजी जा रही हैं। दिल्ली, पंजाब व हरियाणा आदि राज्यों में सब्जियों की बिक्री के लिए भेजे जाने वाले वाहनों के भी हरियाणा में ही फंसने की खबरें मिली हैं। जिला सिरमौर से बरसाती सीजन में मूली, धनिया, खीरा, फ्रांसबीन व आलू आदि नकदी फसलों को बिक्री के लिए बाहरी राज्यों में भेजा जाता है, जिससे किसान अच्छी कमाई कर सकें लेकिन डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों द्वारा राम रहिम को दोषी करार देने के बाद की गई तोड़ फोड़, आगजनी व अन्य हिंसात्मक गतिविधियों को देखते हुए लगे क र्फ्यू के चलते बिक्री के लिए तैयार फसलें गाड़ियों व घरों पर ही सड़ने लगी हैं।
विज्ञापन

इससे किसानों को भी करारा आर्थिक घाटा उठाना पड़ रहा है। कई आढ़तियों ने किसानों से बिक्री के लिए फसलें तो उठाईं लेकिन फसलों से भरे वाहन बाहरी राज्यों में दाखिल नहीं हो सके हैं। कुल मिलाकर पंचकूला समेत अन्य राज्यों में पनपे तनाव को देखते हुए दैनिक जरूरतों की वस्तुओं का संकट पैदा होने लगा है। वहीं, किसान भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।
---सिरमौर में दूध, ब्रैड और मक्खन की सप्लाई रुकी
हरियाणा में हुई हिंसा का खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति पर पड़ा असर
जिले दैनिक जरूरतों की वस्तुओं का पनपा संकट, किसान भी प्रभावित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें