फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब की हिंसा से उद्योगों को करोड़ों का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा/ कालाअंब (सिरमौर)। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद पंजाब और हरियाणा में उपजी हिंसा से सिरमौर के उद्योग ठप पड़ गए हैं। कच्चे माल की सप्लाई रुकने से जहां उत्पादन प्रभावित हुआ है, वहीं तैयार माल भी राज्य से बाहर नहीं जा रहा है। लगभग 400 ट्रक फंसे हुए हैं। पिछले तीन दिनों में सिरमौर के उद्योगों को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
सिरमौर के उद्योगों से रोजाना पांच करोड़ रुपये से अधिक का सामान बाहरी राज्यों को सप्लाई होता है। पिछले तीन दिनों से पंजाब-हरियाणा में बने हालात से सप्लाई रुक गई है। जबकि बाहरी राज्यों से आने वाला कच्चा माल भी यहां नहीं पहुंच रहा। बिगड़े हालात की वजह से सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के करीब 400 ट्रक विभिन्न राज्यों में फंसे हुए हैं जिससे सैकड़ों ऑपरेटरों को रोज लाखों का चूना लग रहा है।
विज्ञापन

सिरमौर ट्रक यूनियन में करीब साढ़े 11 सौ ट्रक हैं जो स्थानीय औद्योगिक इकाइयों से कच्चा व तैयार माल पड़ोसी राज्यों समेत देश की विभिन्न राज्यों तक ले जाते हैं। केवल हरियाणा, दिल्ली व पंजाब में ही रोज 100 से 150 ट्रकों का आवागमन होता है। पिछले तीन दिनों से पंजाब व हरियाणा के हालात खराब चल रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली में भी धारा-144 लग गई जिससे तीन राज्यों में ही करीब चार सौ ट्रक फंस गए हैं। ट्रक चालक व परिचालक राज्यों की सीमा में फंसने की सूचना यूनियन के कार्यालय में दे रहे हैं।
उधर, हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल ने कहा कि उद्योगों पर 20 फीसदी से अधिक असर पड़ा है। उधर, सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा प्रधान बलजीत सिंह नागरा ने कहा कि दिल्ली, पंजाब व हरियाणा में माल ढुलाई के करीब चार सौ से अधिक ट्रक फंसे हुए हैं। उधर, कालाअंब स्थित उद्योगों का उत्पादन भी नाममात्र ही रह गया है। हरियाणा क्षेत्र में रहने वाले कर्मचारियों की छुट्टियां कर दी गई हैं जिससे कई उद्योगों में काम भी ठप है।
विज्ञापन

हिमाचल ड्रग मैन्युफेक्चरिंग एसोसिएशन के महासचिव संजय आहूजा ने बताया कि डेरा प्रमुख पर फैसले के मद्देनजर पड़ोसी राज्य में अलर्ट जारी किए जाने के बाद हिमाचल के उद्योगों का कारोबार प्रभावित हुआ है।
----हरियाणा-पंजाब की हिंसा से उद्योगों को करोड़ों का चूना
कच्चा माल और तैयार माल की सप्लाई में पड़ी बाधा
पांवटा और कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में सन्नाटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें