फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में 113 करोड़ से बनेगी सीवरेज सुविधा

Mon, 11 Jul 2016 10:36 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर में सीवरेज सुविधा प्रदान करने के लिए आईपीएच ने 113 करोड़ की योजना तैयार की है। मंजूरी मिलते ही इसका कार्य आरंभ किया जाएगा। सोमवार को आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने आईपीएच विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

डीसी ने कहा कि पांवटा शहर में जोन-1 और जोन-11 में सीवरेज के कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया आरंभ की गई है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के लिए डीपीआर तैयार की गई है। कार्यक्रम में आईपीएच विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके धीमान ने विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिरमौर में कुल 4320 बस्तियां चिन्हित की गई हैं, जिसमें से 2423 बस्तियों में पेयजल सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है और शेष बस्तियों में चरणबद्ध तरीके से पेयजल मुहैया करवाया जाएगा। इस वर्ष 88 बस्तियों में पेयजल प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। नाहन शहर की जलापूर्ति के बारे में डीसी ने बताया कि नाहन शहर के लिए 53 करोड़ की लागत से निर्मित की जा रही उठाऊ गिरि पेयजल योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिस पर अभी तक 22 करोड़ खर्चे गए हैं। इस योजना के बनने से नाहन शहर के लिए एक करोड़ 41 लाख लीटर पानी प्रतिदिन उपलब्ध होगा।
उन्होंने बताया कि नाहन शहर की सबसे पुरानी नेहरस्वार पेयजल योजना की मरम्मत व पाइप बदलने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है जिस पर आठ करोड़ से अधिक राशि व्यय की जा रही है। वहीं खैरी पेयजल योजना की मरम्मत का कार्य भी प्रगति पर है।
विज्ञापन


बाक्स--
पेयजल वितरण की बनाई जाएगी रणनीति
एसई एसके धीमान ने बताया कि नाहन में पेयजल के आवंटन के लिए एक नीति बनाई जाएगी। टूल्लू पंप लगाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और ऐसे दोषी व्यक्तियों के पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें