फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारपुर कूड़ा संयंत्र योजना का फिर विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में केदारपुर में कूड़ा संयंत्र लगाने की तैयारी चल रही है। लेकिन, इससे पहले ही केदारपुर गांव के पास यमुना नदी के किनारे प्रस्तावित कूड़ा संयंत्र का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को पंचायत प्रधान श्रवण कुमार के नेतृत्व में केदारपुर के ग्रामीणों और महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम पांवटा से मिला। ग्रामीणों ने एसडीएम को कूड़ा संयंत्र योजना पर अपना विरोध दर्ज करते हुए ज्ञापन सौंपा। सोमवार को भांटावाली ग्राम पंचायत के प्रधान श्रवण कुमार, सुरेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य ममता, रेखा देवी, कमलेश देवी, लीला देवी, सोनिया, रामप्यारी, सुशीला, जसविंद्र, रेखा देवी, संतोष, उर्मिला, ममता, किरण, बॉबी, आहिल्या, पूनम, कुसुम, सुभाष, पूरनी और शिल्पी समेत ग्रामीण प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि पांवटा नगर परिषद भांटावाली पंचायत के ग्राम केदारपुर में यमुना नदी किनारे भूमि पर कूड़ा संयंत्र लगाने जा रही है। इस योजना का केदारपुर गांव के ग्रामीण विरोध करते आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि योजना से आसपास बदबू फैलेगी और ग्रामीणों को परेशानी होगी। ग्राम पंचायत भाटांवाली के प्रधान और ग्रामीणों ने कहा कि इस कूड़ा संयंत्र को एनओसी प्रदान करने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। यदि किसी व्यक्ति ने व्यक्तिगत तौर पर ऐसा प्रमाणपत्र दिया है तो उसे रद्द समझा जाए। ग्रामीणों ने एसडीएम पांवटा से आग्रह किया है कि इस योजना को केदारपुर में न लगाने दिया जाए। उधर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने ग्रामीणों के मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में नगर परिषद से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

पांवटा नगर परिषद कमेटी के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी ने कहा कि केदारपुर में ही लंबित कूड़ा संयंत्र योजना बनेगी। इसके लिए भूमि की निशानदेही करवा ली गई थी। पांवटा नगर परिषद के नाम भूमि है। इसके लिए पंचायत से अब एनओसी की कोई जरूरत नहीं है। कुछ दिन से योजना के कंपोजिट पिट का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें