फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगड़ाह में राहुल गांधी के खिलाफ गरजे भाजपाई

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : amarujala
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के मुख्य बाजार में रेणुका भाजपा मंडल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगड़ाह बाजार में रैली निकाली और कांग्रेस अध्यक्ष के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपाइयों ने बाजार के मुख्य चौक पर पुतला जलाया। राफेल डील को देश की सर्वोच्च अदालत से मिली क्लीन चिट और सौदे को राष्ट्रहित में बताए जाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा इस मुद्दे को और तूल देने से खफा रेणुका भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी के राष्ट्र विरोधी बयान पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने निजी स्वार्थ के लिए राफेल सौदे पर आधारहीन टिप्पणियां कर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दस वर्ष तक कांग्रेस सरकार ने राफेल डील को लटकाकर देश की सेना को अत्याधुनिक हथियारों से महरूम रखा। अब राष्ट्र विरोधी ताकतों के इशारों पर राहुल गांधी देशहित में हुए इस सौदे पर सियासत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी करने में लगे हुए हैं। इसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, मंडल सचिव जगत सिंह, सोम प्रकाश, प्रताप चौहान, बलबीर ठाकुर, सुनील शर्मा, धर्म सिंह विजेंद्र चौहान, संतराम, चेत सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें