फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने से लटका पुल का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महीने से लटका पुल का निर्माण कार्य
विज्ञापन

मारकंडा और कन्यौण नदी पर होना है पुल का निर्माण
तय समय में निर्माण पूरा होने को लेकर असमंजस
सचित्र- 1 से 6
नाहन (सिरमौर)। डिमकी मंदिर के निकट मारकंडा नदी पर बन रहे पुल का कार्य साढ़े तीन माह से रुका पड़ा है। इसके चलते दशकों से पुलों की आस लगाए बैठे ग्रामीणों को भय सताने लगा है कि पुल का कार्य तय समय में पूरा होगा भी या नहीं। उधर, विभाग का दावा है कि पुल के कार्य को समय पर पूरा किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक डिमकी मंदिर के निकट मारकंडा और कन्यौण नदी पर पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इन पुलों के बनने से क्षेत्र के चार गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। मारकंडा नदी पर तीन करोड़ 15 लाख 27 हजार रुपये से 50 मीटर लंबा पुल बनना है। जबकि उससे चंद मीटर आगे कन्यौण नदी पर 2 करोड़ 70 लाख 63 हजार 447 रुपये से पुल बनाया जाएगा। इन दोनों पुलों के बनने से क्षेत्र के भूड़, कून, मालोवाला और नेरला गांव के लोग लाभान्वित होंगे। इन दोनों पुलों का निर्माण कार्य एक साथ शुरू किया गया था। इनमें से कन्यौण नदी पर बन रहे पुल पर स्लैब डाला जा चुका है लेकिन मारकंडा नदी पर बन रहे पुल का कार्य साढ़े तीन माह से रुका पड़ा है। कुछ समय पूर्व विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इन पुलों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को इनका कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे।
क्या कहते हैं लोग
क्षेत्र के रमेश भंडारी, जगमोहन सिंह, राम स्वरूप चौहान और अमित कुमार का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि इस बरसात में उन्हें पुल की सुविधा मिल जाएगी लेकिन ऐसा हो न सका। उन्होंने कहा कि विभाग पुल का कार्य जल्द शुरू करवाए। इन पुलों के लिए उन्होंने दशकों इंतजार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। पुल तैयार करने की अवधि दिसंबर 2018 तक है। इस अवधि तक पुल तैयार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें