फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में बिजली कटों से जनता त्रस्द: कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में बिजली कटों से बेहाल
विज्ञापन

हालात न सुधरे तो ब्लॉक कांग्रेस करेगी आंदोलन
अनुबंध कर्मियों के हवाले छोड़ दिया ब्रदीपुर स्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, पूर्व नप अध्यक्ष अवतार सिंह तारी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह और मजदूर नेता प्रदीप चौहान का कहना है कि बिजली उत्पादक राज्य में बिजली के अघोषित कटों से जनता हैरान है। बद्रीपुर सब स्टेशन को अनुबंध पर रखे अधिकारी और कर्मियों के हवाले छोड़ दिया है। इन्हें हल्का सा फाल्ट आने पर भी पता नहीं चल पाता है। क्षेत्र में कई घंटे तक बिजली गुल रहती है। सरकार बदलते ही पांवटा में बिजली की आपूर्ति बदहाल हो गई है। हालात नहीं सुधारे गए को ब्लॉक कांग्रेस बिजली बोर्ड के खिलाफ आंदोलन करेगी। ब्लॉक कांग्रेस पांवटा अध्यक्ष के अश्वनी शर्मा और पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग का कहना है कि इन दिनों भारी उमस के बावजूद बिजली बोर्ड की कार्यशैली से बिजली कटों से जनता खासी परेशान हो चुकी है। दिन में कई बार बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। जो वरिष्ठ और सक्षम अधिकारी हैं, उनको दूसरी जगह भेज दिया गया है। बद्रीपुर सब स्टेशन में हालात खराब हो रहे हैं। सब स्टेशन को अनुबंध अधिकारियों और कर्मचारियों के हवाले छोड़ दिया गया है, जो मामूली खराबी आने पर भी बिजली को कई घंटों तक बहाल नहीं कर पा रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस ने चेताया है कि एक सप्ताह के भीतर हालात नहीं सुधारे गए तो विरोध स्वरूप जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें