फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन हलके में लगेंगे 20 नए नलकूप : बिंदल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि नाहन हलके में पेयजल समस्या से जूझ रहे क्षेत्रों में 20 नलकूप स्थापित किए जा रहे हैं। इनका सर्वेक्षण करने के लिए आईपीएच को निर्देश दिए गए हैं। डॉ. बिंदल उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आईपीएच के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पेयजल समस्या उत्पन्न हो रही है वहां लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। लोगों को पानी के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाए और लोगों को पानी के सदुपयोग करने बारे जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नाहन शहर के अतिरिक्त साथ लगती नाहन पंचायत, धारटीधार, देवका पुड़ला, सुरला, कोलर, बर्मा पापड़ी, पालियों, नागल सकेती, सैन की सैर, मातर भेड़ों, बनकला, सतीवाला इत्यादि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए जा रहे हैं। कई पेयजल योजनाओं का संवर्धन किया जा रहा है जिसके लिए राज्य निधि, नाबार्ड और एनआरडीडब्लयूपी से धनराशि का प्रावधान किया जा रहा है। मातर भेड़ों की खड्डों के तटीकरण की डीपीआर बनाने के लिए आईपीएच विभाग को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला की सीमा के आदी बद्री में बनने वाले डैम से साथ लगती इस निर्वाचन क्षेत्र की पंचायत मातर भेड़ों के लिए सिंचाई योग्य पानी उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा सरकार के साथ प्रभावी ढंग से मामला उठाया जाएगा।
इस अवसर पर विभाग के अधिशासी अभियंता मनदीप गुप्ता समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें