फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबोया में सौ परिवारों को तीन से पानी नसीब नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबोया में सौ परिवारों को तीन दिन से पानी नसीब नहीं
स्कूलों में बर्तन धोने को भी नसीब नहीं हो रहा पानी
जल्द ही पेयजल किल्लत हल होगी : सहायक अभियंता
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुर (सिरमौर)।
पांवटा की अंबोया पंचायत में पानी का संकट खड़ा हो गया है। लोगों को तीन दिन से पानी नहीं मिल रहा है। पानी न आने के कारण यहां खुले स्कूल के विद्यार्थियों को भी पानी नहीं मिल रहा है। विद्यार्थियों को मिड-डे-मील भोजन के बाद बर्तन धोने में भी परेशानी हो रही है। स्कूल के एसएमसी सदस्यों ने इस समस्या से आईपीएच विभाग को भी अवगत करवाया है लेकिन समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

अंबोया पंचायत के पूर्व उपप्रधान अनुज भंडारी, राजेंद्र शर्मा, ममता काला, अजय राजेश्वर व जयंत ने बताया कि उनके गांव तक पानी की आपूर्ति नहीं पहुंच रही है जिस कारण स्कूल व गांव में रह रहे सौ से अधिक परिवार प्यासे हैं। लोगों के घरों और स्कूल में लगाए गए नल शोपीस बनकर रह गए हैं। लोगों को जहां पीने के पानी के भी लाले पड़े हुए हैं वहीं स्कूल में विद्यार्थियों को मिड-डे-मील के बर्तन धोने को भी पानी नसीब नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, विभाग के सहायक अभियंता काला सिंह ने कहा कि जेई सहित अन्य कर्मचारियों को अंबोया भेज दिया गया है। जल्द ही पेयजल किल्लत दूर हो जाएगी।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें