अमर उजाला ब्यूरो
नाहन(सिरमौर)। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक जिला सिरमौर ने मंगलवार को राज्य स्तरीय प्राइमरी स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए सिरमौर टीम को हरी झंडी दिखा कर नालागढ़ के लिए रवाना किया।
नालागढ़ में यह स्पर्धा 15 से 19 नवंबर तक चलेगी जिसमें जिला के करीब 80 नन्हें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक दलीप सिंह नेगी ने बताया कि खिलाड़ियों का यह दल कोचिंग कैंप प्रभारी नरेंद्र मोहिल, केंद्रीय मुख्य शिक्षक अनिल भारद्वाज के नेतृत्व में रवाना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस राज्यस्तरीय स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन को लेकर नाहन में दो दिवसीय कोचिंग शिविर भी लगाया गया था। इस टीम के साथ बच्चों के अलावा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा, मुख्य शिक्षक शमशेर ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, अनिल भारद्वाज भी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।
---