नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 11 और मामले आए हैं, जबकि 11 लोग स्वस्थ हुए है।
विज्ञापन
जिले में अब 54 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को कुल 384 सैंपलों की जांच की गई। इनमें आरटीपीसीआर से जांचे 90 सैंपलों में से चार लोग और जिले के विभिन्न हिस्सों से जांचे 294 सैंपलों में से सात लोग संक्रमित आए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार गौतम ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 11 मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।