नाहन में ओपी ठाकुर का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत
युकां में महासचिव बनने के बाद पहली बार पहुंचे नाहन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर निवासी ओपी ठाकुर प्रदेश युवा कांग्रेस में महासचिव बनने के बाद वीरवार को पहली बार नाहन पहुंचे। उनके नाहन पहुंचने पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कपिल शणक्वान की अध्यक्षता में उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला। जिला अध्यक्ष कपिल शणक्वान ने कहा कि ओपी ठाकुर पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए एक आदर्श बनकर उभरे हैं। ओपी ठाकुर ने अपने संबोधन में अपनी तैनाती के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव, उपाध्यक्ष श्रीनिवास, प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव जगदेव गागव, प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष टिक्का विक्रमादित्य सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और जिले के वरिष्ठ नेताओं विधायक विनय कुमार, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सोलंकी, ठाकुर हर्षवर्धन चौहान, गंगूराम मुसाफिर, कंवर अजय बहादुर, किरनेश जंग, जिला परिषद के अध्यक्ष दलीप चौहान का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी मिली है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा संगठन को कभी निराश नहीं करेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी, एनएसयूआई महासचिव धनवीर सिंह, सचिव निकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी विपुल शर्मा, प्रदीप शर्मा, सचिव राहुल शर्मा, नवीन राणा, परवीन सिंह, विक्रम, संदीप रणदीप, अमन, अतुल, अमित राणा, विक्रांत, रोबिन, विनोद माल्या, रोहित, प्रमोद, पंकज, मनदीप, विक्रम, बॉबी, संदीप, अनिल, अर्जुन, अजय, मुकेश, राजीव आदि ने स्वागत किया।