फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूतों के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
नाहन के बड़ा चौक स्थित जूते के गोदाम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ाचौक में सुबह तड़के लगी आग पर सात घंटे बाद पाया काबू
आग के कारणों का नहीं लगा पता, मौके पर पहुंचे अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। शहर के बड़ाचौक स्थित पिंडी ट्रेडर्स के जूतों के गोदाम में मंगलवार सुबह तड़के आग भड़क गई। गोदाम में रखा तमाम सामान और जूते आग की भेंट चढ़ गए। आग लगने से करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि बिजली का शॉटसर्किट होने से आग लगी। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह पिंडी ट्रेडर्स के जूतों के शोरूम में अचानक आग लग गई। गोदाम से धुआं उठता देखकर ही इसका पता चल सका। इसके बाद वहां पर एकाएक अफरा-तफरी मच गई। लगभग सुबह 5:30 बजे अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना मिली। विभाग तुरंत हरकत में आया और आग बुझाने के लिए दमकल वाहन मौके पर भेज दिए। सड़क संकरी होने के कारण छोटा वाहन बड़ा चौक पहुंचा जबकि बड़ा वाहन महलात के समीप ही पहुंच पाया। करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम चारों तरफ से बंद होने के कारण आग पर काबू पाना आसान नहीं था। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी सीढ़ी लगाकर दूसरी मंजिल में बने गोदाम की दीवार को तोड़ कर भीतर पहुंचे। आग बुझाने में कुल सात गाड़ी पानी का इस्तेमाल किया गया। जिला अग्निशमन अधिकारी शंभू लाल गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए गाड़ियां भेज दी थीं। रात्रि और दिन की ड्यूटी में कार्यरत सभी जवानों समेत करीब 15 कर्मचारियों को आग बुझाने में लगाया गया। आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति आग से बचाई गई। सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से एसडीएम विवेक कुमार, डीएसपी बवीता राणा, आईपीएच के अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई, नप अध्यक्ष अनीता शर्मा, ईओ अजमेर सिंह, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष विशाल तोमर आदि मौके पर पहुंचे और आगे बुझाने के प्रयास किए। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में अपना भरपूर सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने जताया दुख
जूते के गोदाम में आग लगने की घटना पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दुख प्रकट किया है। आग की सूचना मिलते ही डॉ. बिंदल ने शिमला से प्रशासन को आग पर काबू पाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा शहर प्रभावित परिवार के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें