फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन में 803 रुपये में मिलेगा घरेलू गैस सिलिंडर
विज्ञापन

जिला दंडाधिकारी ने जारी की दरों की अधिसूचना
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जिला दंडाधिकारी सिरमौर ललित जैन ने अधिसूचना जारी कर सिरमौर के विभिन्न स्थानों के लिए 14.2 किलोग्राम वजन के रसोई गैस सिलिंडरों की दरें निर्धारित कर दी हैं। अधिसूचना के अनुसार राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड नाहन की ओर से नाहन शहर एवं नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 से 13 में सिलिंडर की कीमत 803 रुपये, कैंट एरिया, बिरोजा फैक्टरी, चीड़ावाली और जाबल का बाग में 806 रुपये निर्धारित की है। ग्रामीण गैस एजेंसी के तहत जुड्डा, बिक्रमबाग, शंभूवाला, बनकला, प्राइमरी स्कूल भूडी, बोहलियों, बडाबन, रामाधौन, भूड़, कून, तालों, मालोंवाला में गैस सिलिंडर 805 रुपये में मिलेगा। सैनवाला, कटोला, लेही, जगलाभूड, कौलांवालाभूड, बलसार, क्यारी, सेन की सैर और बनेठी में 811 रुपये में सिलिंडर मिलेगा। सराहां, गागल शिकोर, कोट, डाडीक, चाकली, गनडोल, डिब्बर, मादरीघाट और बोहलघाट में 812 रुपये में मिलेगा। लानाबांका में इसकी दर 817 और बसाहां में 818 रुपये होगी। नैनाटिक्कर और प्रेमनगर में 820, जामन की सेर में 827, ठाकुरद्वारा में 831, मानगढ़ और डिंगर किन्नर में 838, चनालग में 839, जबकि नया गांव में 844 रुपये कीमत निर्धारित की गई है। मैसर्ज पोसवाल इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी खैरी त्रिलोकपुर के तहत आने वाले क्षेत्र कालाअंब, नागल सुकेती, त्रिलोकपुर, रामपुर जट्टान, जोहड़ों, पोठिया, भूड्डियों, मीरपुर गुरुद्वारा, कोटला, भंडारीरवाला, बर्मा पापड़ी और पालियों में सिलिंडर की कीमत 812 रुपये निर्धारित की गई है। राजगढ़ में पुलिस स्टेशन, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, मेन बाजार, तहसील, फोरेस्ट कालोनी, मिल्क प्लांट, काटली बाटी (एमसी एरिया) में 802 रुपये निर्धारित की गई है। पबियाणा, कोठिया-झाजर, टिक्कर (बड़गला) में 803 रुपये रखी गई है। यशवंत नगर, पबियाना, होलो दाहन, ब्राइला, भूईरा, फागू, दीदग, पीडग और सनौरा में 807, दाड़ो-देवरिया, मरयोग, डिलमन, नारग, बनोन, गन्दल, वासनी, सरोल, चमेंजी, कथेड़, सरसू चबयोगा, पटोगा, शाडिया और खैरी में 812, जबकि डिंबर व बथाउधार में 814, डुंगा फाग में 815 और चकनाल में 816 रुपये में सिलिंडर मिलेगा।
विज्ञापन

रेणुकाजी में 814 रुपये रहेगी सिलिंडर की कीमत
शहीद कुलविंद्र गैस एजेंसी ददाहू के उपभोक्ताओं के लिए ददाहू मेन बाजार, तहसील कॉलोनी, बेहरवाला, टोकियो, सैनवाला, चूली, कटाह-शीतला, खालाक्यार, बडोन, रेणुकाजी में 814, गिरिनगर, पड़दूनी, बायला, कांसर, घाटों, भरोग-भनेडी, तिरमली कांसर, मालगी, थाना कसोगा, धगेडा, बिरला, धायली, जमटा, तिरमली, कटवाली, सवारा, नेरसी काटल में 817 रुपये में गैस सिलिंडर मिलेगा। कोलर, धौलाकुआं, हरिपुरखोल में 818, कोटला मोलर और पनार में 820, मेहत, जाटों, पंजाहल वाया जमटा में 821, बागथन में 824, कोटीधिमान, चांदनी, शडियार व द्राबिल में 831 रुपये कीमत तय की गई है। संगड़ाह कॉलोनी, काली मिट्टी, जवागलधार, पुलिस कॉलोनी, दबरेट, हाई स्कूल, टिक्करी, लाना पालर में 831 रुपये में सिलिंडर मिलेगा। अंधेरी, सैंज, सुंदरघाट, उच्चा-टिक्कर, बांदल सिकोर, गनोग, बड़ग में 833, पराड़ा, बेचड़ का बाग, महिपुर, कोटघाट, आंजी बनोना, भेनू, नेहर रजोली, पनयाली और चकनाल में गैस सिलिंडर की कीमत 835 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें