फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावना, राधा व मंजू को मैन ऑफ द मैच का खिताब

विज्ञापन
hockey - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पांवटा साहिब (सिरमौर)।
विज्ञापन
नगर परिषद् के खेल मैदान में चल रही अभिलाषी यूनिवर्सिटी वुमन हॉकी गोल्ड कप प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोनीपत, हॉकी हिम और सांई हिसार ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भावना, राधा व मंजू को मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता प्रबंधक सचिव शालिनी कंवर और पंकज शर्मा ने वीरवार को दूसरे दिन हुए हॉकी मैचों में सांई हिसार ने माजरा हॉकी हॉस्टल टीम को 4-2 से हराया। हॉकी हिम ने शाहबाद टीम को 2-1 और सांई हॉकी सोनीपत की टीम ने सांई पटियाला टीम को 3-2 से हराकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश पाया। बता दें कि इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत की सोनीपत हॉकी अकादमी, यूको बैंक टीम, सांई पटियाला, सांई हिसार, हॉकी हॉस्टल माजरा, हॉकी हिम और शाहबाद की महिला हॉकी टीमें गोल्ड कप ट्रॉफी में दमखम दिखा रही हैं। विजेता टीम को ट्रॉफी और 25 हजार इनाम राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें