फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पांचों सीटों पर जीतने का जताया दावा

विज्ञापन
bjp - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
जिला सिरमौर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक नाहन भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराम ने की। बैठक में नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल, रेणुकाजी से भाजपा प्रत्याशी बलबीर चौहान, शिलाई के बलदेव तोमर, पच्छाद के सुरेश कश्यप सहित सभी पांचों मंडलों के अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी ने जनपद सिरमौर की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों के जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जिला सिरमौर की पांचों सीटें भाजपा की झोली में जाएगी और तीन चौथाई बहुमत के साथ भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि समीक्षा की भी ऐसी ही रिपोर्ट सामने आई है। इस दौरान भाजपा नेताओं ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की फीडबैक भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें