फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सराहां अस्पताल की 100 बेड अधिसूचना बहाल करने की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पच्छाद की विधायक रीना कश्यप मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगी मुद्दा
विज्ञापन


34 पंचायतों के हजारों लोगों को अस्पताल से मिलता है स्वास्थ्य लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। नागरिक अस्पताल सराहां की 100 बेड की अधिसूचना रद्द किए जाने के बाद अब इसे दोबारा बहाल कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप क्षेत्र की 34 पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के समक्ष यह मुद्दा मजबूती से उठाएंगी।

दरअसल, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में सराहां सिविल अस्पताल को 100 बेड का दर्जा देने की अधिसूचना जारी की गई थी। इसके साथ ही अस्पताल में चार डॉक्टरों के नए पद भी सृजित किए गए थे। हालांकि, चुनावी वर्ष में खोले गए संस्थानों को बंद करने के निर्णय के तहत वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस अधिसूचना को रद्द कर दिया। सराहां अस्पताल पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की 34 पंचायतों के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। इसके अलावा नाहन, रेणुका, सोलन और हरियाणा से भी बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन


मरीजों का दबाव अधिक होने के कारण अस्पताल में बिस्तर और डॉक्टरों की भारी कमी महसूस की जा रही है। कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं कि मजबूरी में एक ही बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती करना पड़ता है।
बजगा पंचायत के प्रधान मान सिंह, जामन की सेर पंचायत की प्रधान सुषमा देवी, सतपाल ठाकुर, धीरेंद्र कुमार, राजेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, यश शर्मा, देवांशु शर्मा, राजकुमार, बलबीर सिंह और रमेश कुमार सहित अन्य प्रतिनिधियों ने आग्रह किया पूर्व सरकार की ओर से जारी 100 बेड की अधिसूचना और चार डॉक्टरों के पदों को बहाल किया जाना चाहिए।

पच्छाद विधायक रीना कश्यप ने कहा कि सराहां अस्पताल से न केवल पच्छाद क्षेत्र बल्कि आसपास के जिलों और हरियाणा तक के लोग लाभान्वित होते हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों की समस्याओं को देखते हुए वह शीघ्र मुख्यमंत्री और राज्य सरकार से मिलकर अस्पताल को 100 बेड का दर्जा देने और डॉक्टरों के पद सृजित करने की मांग रखेंगी।
विज्ञापन


खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा ने बताया कि सराहां अस्पताल में दूर-दराज क्षेत्रों से मरीज आते हैं। कई बार मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण एक ही बिस्तर पर दो-दो मरीजों का उपचार करना पड़ता है। अस्पताल में अन्य सुविधाओं की भी भारी कमी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें