फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भारत में हर वर्ष तंबाकू सेवन से जान गंवा रहे 10 लाख लोग

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुरला पंचायत में तंबाकू के दुष्प्रभाव पर निकाली जागरूकता रैली मे शामिल
विज्ञापन
भारत में हर वर्ष तंबाकू सेवन से जान गंवा रहे 10 लाख लोग
विज्ञापन

सुरला में स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भारत में हर वर्ष 10 लाख लोग तंबाकू सेवन के चलते अपनी जान गंवाते हैं। तंबाकू सेवन से मुंह, गला, सांस की नली, फेफड़े का कैंसर और गैंगरीन जैसी बीमारी होती है।
यह जानकारी स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से ग्राम पंचायत सुरला में आयोजित तंबाकू मुक्त युवा अभियान जागरूकता कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल ने की।

कृष्णा राठौर ने उपस्थित लोगों से कहा कि बीड़ी, सिगरेट पीने वाला व्यक्ति न केवल स्वयं बल्कि आसपास बैठे लोगों के लिए भी हानिकारक है। उनको भी उतना ही खतरा है, जितना धूम्रपान करने वाले को है। उन्होंने कहा कि अपने बच्चे को नशे के प्रति जागरूक करें। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन


इस मौके पर पंचायत प्रधान नौमी देवी, बीडीसी सदस्य मान सिंह ठाकुर, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं समेत 50 लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से कालाअंब, धगेड़ा, बनकला, बर्मा पापड़ी, बिरला, देवनी, सैनवाला-आमवाला, पराड़ा और चाकली पंचायत में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। संवाद

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुरला पंचायत में तंबाकू के दुष्प्रभाव पर निकाली जागरूकता रैली मे शामिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें