फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा साहिब की रामपुरवैली बीट में 10 खैर के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

विज्ञापन
पांवटा के रामपुर वैली बीट में काटे गए खैर के पेड़। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र में वन माफिया बेखौफ हो गया है। यमुना नदी के साथ लगती रामपुर वैली में तिब्बती कॉलोनी के समीप 10 खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली है। वही, ब्लॉक कांग्रेस पांवटा ने वीडियो जारी कर विभाग के उदासीन रवैये पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भूतपूर्व कॉलोनी के समीप लगते क्षेत्र रामपुर वैली में दस खैर के पेड़ों का अवैध कटान हुआ है जिसमें खैर प्रजाति के श्रेणी चार और श्रेणी तीन के पेड़ वन माफिया काट कर उसकी अधिकतर लकड़ी उठा कर ले गया।
पांवटा विस क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का कहना है कि क्या भाजपा नेता के दबाव में वन और पुलिस विभाग इस मामले में कोई कार्रवाही करने से कतरा रहे हैं। इसकी वीडियो जारी कर वायरल की गई है। कांग्रेस का सवाल है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज क्यों नहीं करवाई गई।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा के राज में वन माफिया, भू-माफिया व नशा माफिया फल फूल रहा है। सरकार व पुलिस प्रशासन गो भक्तों के खिलाफ तो मामला दर्ज कर खूब कार्रवाई करती है लेकिन वन माफिया पर रहम कर रहे हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने चेताया है कि पुलिस प्रशासन और वन विभाग ने इस मामले में शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं की तो वह धरना प्रदर्शन से पीछे नहीं हटेंगे।
डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीष ने कहा कि विभाग को अवैध कटान की सूचना मिलते ही वन विभाग टीम ने तिब्बती कॉलोनी भूपपुर के समीप रामपुर वैली में पहुंच कर मौके का मुआयना किया है। मौके पर दस खैर पेड़ के ठूंठ मिले हैं जिसकी वन विभाग ने शुक्रवार को ही नामालूम की क्षतिपूर्ति (डैमेज रिपोर्ट) काट दी है। पांवटा साहिब पुलिस थाना में भी इसकी जानकारी देकर, उचित छानबीन करने को लिखित शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें