फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: सड़क बदहाल, पलटने से बाल-बाल बची एचआरटीसी बस

Tue, 25 Aug 2026 06:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।

सार

सिरमाैर जिले के गिरिपार के आंजभोज क्षेत्र को जोड़ने वाली डांडा-अंबोया-राजपुर संपर्क सड़क पर सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 
विज्ञापन
पलटने से बाल-बाल बची एचआरटीसी बसI - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के गिरिपार के आंजभोज क्षेत्र को जोड़ने वाली डांडा-अंबोया-राजपुर संपर्क सड़क पर सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पांवटा साहिब-भड़ाना रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस सड़क किनारे हुए कटाव के कारण अनियंत्रित होकर पलटने की स्थिति में पहुंच गई। चालक की सूझबूझ से बस को संभाल लिया गया। गनीमत रही कि उस समय बस में कोई सवारी नहीं थी, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। डांडा से राजपुर तक सड़क की हालत बेहद खस्ता बनी हुई है। जगह-जगह सड़क के किनारे कटाव हो चुका है जिससे कई स्थानों पर सड़क कमजोर हो गई है। इस घटना ने विभागीय व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है और बरसात में खतरा और बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबोया पंचायत के पूर्व प्रधान निशिकांत मेहता, बनौर पंचायत के पूर्व प्रधान चतर सिंह चौहान, समाजसेवी जय प्रकाश शर्मा, रणधीर सिंह, रणजीत पुंडीर, भीम सिंह व देवराज ने बताया कि डांडा से बनौर तक सड़क किनारे बारिश के पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं हैं। पानी सीधे सड़क की साइड में बहने से जगह-जगह भूमि कटाव हो रहा है। श्री पांवटा साहिब विकास मंच सहित ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मरम्मत, कटाव रोकने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग उठा रहे हैं। लोगों ने कहा कि यदि जल्द सड़क की हालत नहीं सुधारी गई तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।


सड़क की समस्या विभाग के संज्ञान में है। संबंधित कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजकर कटाव वाले और खराब स्थानों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें ठीक करवाने के निर्देश दिए गए हैं।-सूर्यकांत, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, पांवटा साहिब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें