फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: पांवटा की हरलीन को ब्रिटिश संसद में मिला सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस

Fri, 03 Jul 2026 07:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।

सार

टैरो विशेषज्ञ एवं वैकल्पिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. हरलीन कौर को ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा प्रतिष्ठित सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
पांवटा की हरलीन को ब्रिटिश संसद में मिला सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान दर्ज कराई है। टैरो विशेषज्ञ एवं वैकल्पिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. हरलीन कौर को ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा प्रतिष्ठित सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 26 जून को लंदन में आयोजित समारोह में वैकल्पिक चिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, समाज सेवा एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में दो दशकों से किए जा रहे कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

विज्ञापन


समारोह में पूर्व ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा सहित ब्रिटेन व अन्य देशों के कई गण्यमान्य अतिथि मौजूद रहे। इस उपलब्धि के साथ डॉ. हरलीन कौर ब्रिटिश संसद में सम्मानित होने वाली हिमाचल प्रदेश की पहली महिला बन गई हैं। उनसे पहले प्रदेश से केवल लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और नाटी किंग कुलदीप शर्मा को यह गौरव प्राप्त हुआ है। पांवटा साहिब में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. हरलीन ने कहा कि यह सम्मान मेरा व्यक्तिगत नहीं है। यह पांवटा साहिब, हिमाचल प्रदेश और पूरे भारत की मिट्टी का सम्मान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें