फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: युद्धवीर सिंह ठाकुर बने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, किरण नेगी उपाध्यक्ष

Fri, 25 Sep 2026 09:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को हुए। अधिवक्ता युद्धवीर सिंह ठाकुर को अध्यक्ष, अधिवक्ता किरण नेगी को उपाध्यक्ष और अधिवक्ता अनिता को मतदान के माध्यम से सचिव चुना गया। 
विज्ञापन
अधिवक्ता युद्धवीर सिंह ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को हुए। अधिवक्ता युद्धवीर सिंह ठाकुर को अध्यक्ष, अधिवक्ता किरण नेगी को उपाध्यक्ष और अधिवक्ता अनिता को मतदान के माध्यम से सचिव चुना गया। अध्यक्ष सहित तीन पदों के लिए आठ अधिवक्ताओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

विज्ञापन


अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की थी। अध्यक्ष पद पर विजयी उम्मीदवार युद्धवीर सिंह ठाकुर को 454, दूसरे स्थान पर रहे एचकेएस ठाकुर को 437 जबकि तीसरे स्थान पर रहे सुनील अवस्थी को 356 मत प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष पद के लिए किरण नेगी को 496, विनय मेहता को 398 और अभिषेक दूलटा 336 मत पड़े। सचिव पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में विजयी उम्मीदवार अनिता को 703 व दूसरे स्थान पर रही हिना चौहान को 506 मत प्राप्त हुए। बार एसोसिएशन में पहली बार दो महिलाओं ने जीत कर चुनाव में कब्जा किया है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पद के लिए हुए इन चुनाव में 1242 अधिवक्ताओं ने मतों का प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें