24 साल से संजौली में रह रहे शहजाद बोले-जो गलत है, उसे सजा मिले
नमाज अदा करने आए शहजाद ने कहा कि वह अमन व शांति चाहते हैं। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम समुदाय में भाईचारे की दुआ मांगी। बताया कि वह हरिद्वार के रहने वाले हैं। 24 साल से परिवार के साथ संजौली में रह रहे हैं। कहा कि बाहर से आने वाले लोगों का पंजीकरण होना चाहिए। कई लोग बाहर से आकर अवैध कार्य करते हैं, लेकिन उसका खामियाजा पूरे समुदाय को भुगतना पड़ता है। जो गलत है, उसे सजा मिलनी चाहिए। यूपी के बिजनौर निवासी मोहम्मद आर्शिफ ने बताया कि वह 35 साल से संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने आ रहे है। हिंदू भाइयों के साथ उनकी मित्रता है। वह शांति का माहौल चाहते हैं।