अनजान शख्स को लिफ्ट देना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया जब किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपी युवक ने उस पर ईंट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना समरहिल की है। गनीमत रही कि इससे पहले युवक ने अपने दोस्त को फोन कर दिया था जोकि कुछ देर में ही मौके पर पहुंच गया और परिजनों की मदद से युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया। आईजीएमसी शिमला में युवक का उपचार चल रहा है और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
पुलिस के अनुसार भराड़ी का रहने वाला सागर 18 नवंबर की रात को अपने घर से कार में निकला और कच्चीघाटी में दोस्त के साथ समरहिल की ओर चला गए। यहां से देर रात जब युवक घर की ओर आ रहा था तो रास्ते में उसे दो युवक मिल गए जिन्हें उसने लिफ्ट दे दी। इसमें से एक युवक को उसने टुटीकंडी में छोड़ दिया और इसके बाद दोनों वापस समरहिल पहुंच गए। यहां पर उनकी गाड़ी फंस गई और दोनों धक्का लगाकर इसे निकालने लगे।