फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला के जुब्बल में पलटी कार, हादसे में सवार की मौत; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 22 Dec 2024 05:20 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।

सार

शिमला के जुब्बल में कार पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना जुब्बल के तहत हाटकोटी जुब्बल शिमला मार्ग पर शनिवार देर रात एक मारूती कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाटम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारण की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात दोची निवासी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि रात के समय वह अपने कमरे की तरफ जा रहा था। इस दौरान उसको समीप सड़क से एक कार के गिरने की आवाज सनी। उसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो एक व्यक्ति घायल हालात में कार में पड़ा था। घायल को लोगों की सहायता बाहर निकाल कर उपचार के लिए जुब्बल अस्पताल में पहुंचाया गया। जुब्बल अस्पताल में डाक्टरों ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित किया।

मृतक की पहचान लाहौरी सिंह निवासी बढाल दोची तहसील जुब्बल शिमला के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि मृतक रात के समय बाजार से घर की ओर अपनी कार में जा रहा था। पुलिस ने लोगों के बयान के आधार पर दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने बताया की हदासे के कारण की पुलिस जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में हादसा चालक की लापरवाही से माना जा रहा है। जुब्बल अस्पताल से पोटमाटम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें